मैं Little Millennium School के सभी शिक्षकों ( जिनके नाम मुझे याद है पारूल मैडम, पूर्णिमा मैडम ) का हृदय से धन्यवाद करना चाहता हूँ।
आप सभी जिस प्यार, धैर्य और जिम्मेदारी के साथ मेरे बच्चे का ध्यान रखते हैं, वह वास्तव में सराहनीय है।
स्कूल में बच्चे को केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि अनुशासन, अच्छे संस्कार, आत्मविश्वास और रोज़मर्रा की अच्छी आदतें भी सिखाई , बच्चों को creative activities, games, rhymes, art & craft और नई-नई सीखने वाली गतिविधियों के माध्यम से बहुत अच्छे तरीके से विकसित किया जाता है।
मैने अपने बच्चे में सकारात्मक बदलाव महसूस किए हैं उसका व्यवहार, बोलने का तरीका, दूसरों के साथ मिलजुलकर रहना और नई चीजें सीखने का उत्साह पहले से बेहतर हुआ है। यहां तक कि वो मुझे भी मेरी गलतियों पर टोकता है , कि NO PAPA ऐसे नहीं बोलते ,
वो मेरी गलतियों पर भी मुझे समझाने लगा है। बस मुझे लगता है मेरा LITTLE MILLENNIUM चुनने का निर्णय सही था। इसके लिए मैं सभी शिक्षकों की मेहनत, स्नेह और अपने काम के प्रति समर्पण के लिए मैं दिल से आभार व्यक्त करता हूं | और आशा करता हूं कि भविष्य में भी आप इसी तरह बच्चों का मार्गदर्शन करते रहें। 🙏
धन्यवाद
अजय कुमार ठाकुर
(Translated by Google)
I want to express my heartfelt gratitude to all the teachers at Little Millennium School (whose names I remember are Parul Madam and Purnima Madam).
The love, patience, and responsibility with which you all care for my child is truly commendable.
The school not only teaches my child academics but also discipline, good values, self-confidence, and good daily habits. Children are effectively nurtured through creative activities, games, rhymes, art and craft, and new learning activities.
I have noticed positive changes in my child. His behavior, speech, and enthusiasm for getting along with others have improved. He even corrects me on my mistakes, saying, "No, Papa, don't say that."
He has even started explaining my mistakes to me. I truly believe my decision to choose LITTLE MILLENNIUM was the right one. I express my heartfelt gratitude to all the teachers for their hard work, affection, and dedication to their work. And I hope you continue to guide children in this way in the future. 🙏
Thank you.
Ajay Kumar Thakur